Hot News

हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइलें: रियाद एयरपोर्ट के पास उठा धुएं का गुबार, अरामको को भी बनाया निशाना

Houthis Attack on Saudi Arab : यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब के बेहद संवेदनशील ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन्स से जोरदार हमला बोला. इस हमले के कुछ ही देर बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से आसमान में गहरा काला धुआं उठता देखा गया. रॉयटर्स के वीडियो और तस्वीरों में हवाई अड्डे के फ्यूल टैंकों के पीछे से भीषण आग की लपटें निकलती साफ नजर आईं. हालांकि, हमले की वजह से सीधे कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने दावा किया कि उसने रियाद की तरफ दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. शनिवार तड़के राजधानी रियाद और अल-खर्ज इलाके में लोगों के मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट भेजे गए थे और जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं थीं.

अरामको के ठिकानों पर निशाना, हूतियों ने कहा- ‘दोनों ऑपरेशन कामयाब’

हूती विद्रोही सेना के प्रवक्ता याह्या सारी ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने दो बड़े सैन्य ऑपरेशन चलाए हैं. पहला हमला राजधानी रियाद के संवेदनशील ठिकानों पर किया गया, जबकि दूसरा निशाना लाल सागर तट पर स्थित सऊदी तेल कंपनी ‘अरामको’ के यानबू प्लांट को बनाया गया. प्रवक्ता का दावा है कि उनके क्रूज मिसाइलों और ड्रोन्स ने सटीक वार किया, जिससे ठिकानों पर भीषण आग लग गई. हूतियों ने इसे यमन पर सऊदी अरब की ओर से की जा रही लगातार बमबारी का बदला बताया है.

दूसरी तरफ, सऊदी अरब के सैन्य गठबंधन का कहना है कि उसने यानबू, ताइफ, बैश और फरासन जैसे इलाकों में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है.

सऊदी लड़ाकू विमान F-15 गिराने का भी दावा

इस ताजा हमले से ठीक तीन दिन पहले हूतियों ने एक और बड़ा दावा किया था. उनका कहना था कि उन्होंने यमन के मारिब प्रांत के ऊपर अपनी स्वदेशी मिसाइल से सऊदी अरब के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-15 (F-15SA एडवांस्ड ईगल) को मार गिराया है. हूतियों ने इस विमान के मलबे का वीडियो भी जारी किया था. हालांकि सऊदी अरब ने अपने फाइटर जेट के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ग्लोबल तेल सप्लाई और समुद्री रास्तों पर गहराया संकट

हूतियों की यह बढ़ती आक्रामकता दुनिया भर के बाजारों के लिए खतरे की घंटी बन गई है. हाल के दिनों में हूतियों ने लाल सागर के कई अहम तटीय इलाकों और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. यह रास्ता एशिया और यूरोप के बीच होने वाले समुद्री व्यापार का मुख्य केंद्र है. हूतियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है, जिससे तेल की वैश्विक आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.

इस तनाव के बीच तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा है कि तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत वे सऊदी अरब को सैन्य मदद देने के लिए तैयार हैं. दूसरी ओर, मिडिल ईस्ट में पहले से ही जारी तनाव के बीच इस नए मोर्चे ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन के पास उफनते नाले में गिरी कार, मां बगलामुखी दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

The post हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइलें: रियाद एयरपोर्ट के पास उठा धुएं का गुबार, अरामको को भी बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top