Hot News

TMC : नाम और निशान फ्रीज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए याचिका में किसे बनाया प्रतिवादी

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके पारंपरिक ‘फूल-घास’ चुनाव चिह्न को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आयोग ने गुरुवार को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल-घास’ चुनाव चिह्न को अंतरिम रूप से फ्रीज करते हुए ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किये हैं.

रीतब्रत बनर्जी को भी प्रतिवादी बनाया

आयोग के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की आलोचना की और पार्टी के नाम व ‘फूल-घास’ चुनाव चिह्न पर अपना दावा न छोड़ने की बात कही. इसके बाद शुक्रवार देर रात उन्होंने आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. याचिका में चुनाव आयोग के साथ रीतब्रत बनर्जी को भी प्रतिवादी बनाया गया है. मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है.

28 साल बाद बदली पार्टी की पहचान

चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद दोनों गुटों को नये नाम और चुनाव चिह्न दिये गये हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है. वहीं, रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए लागू की गयी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती

ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका में चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गयी है. रिपोर्टों के अनुसार, याचिका में आयोग के साथ उसके सचिव और रीतब्रत बनर्जी को भी प्रतिवादी बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई संभावित रूप से अगले सप्ताह होगी.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

The post TMC : नाम और निशान फ्रीज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए याचिका में किसे बनाया प्रतिवादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top