NEHA BORA : पटना में 22 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों और जनप्रतिनिधियों से मिलने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा सोमवार को बेऊर केंद्रीय कारा पहुंची. उन्होंने जेल में बंद छात्र नेताओं, विधायक और अन्य छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. कहा कि 29 जुलाई तक प्रदर्शनकारियों को रिहा करें. मुलाकात के बाद नेहा बोरा ने कहा कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो 30 जुलाई को बिहारभर में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर जैसी भीड़ बिहार की सड़कों पर भी उतरेगी.
छात्रों ने पुलिस पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
जेल से बाहर आने के बाद नेहा बोरा ने बताया कि बंद छात्रों ने उन्हें पुलिस कार्रवाई के दौरान दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी दी. छात्रों का कहना था कि पुलिस का व्यवहार बेहद गलत था और उनके साथ अनुचित तरीके से पेश आया गया.
जेल अधिकारियों से भी की बातचीत
नेहा बोरा ने बेऊर जेल के अधिकारियों से भी मुलाकात की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जेल में बंद छात्रों और अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
मीडिया पर हमले के सवाल पर रहीं खामोश
मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में पूछे गए सवाल पर नेहा बोरा ने कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध ली. वहीं छात्र नेता अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए और पत्रकारों पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया
The post पटना पहुंची नेहा बोरा ने प्रशासन को दिया अल्टीमेट, बोलीं- 29 जुलाई तक रिहा करो नहीं तो 30 को होगा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

