Congress Protest Patna: पटना में कांग्रेस और NSUI का जमकर प्रदर्शन हो रहा है. इनकम टैक्स पर प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. जेपी गोलंबर के लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए छात्र आगे निकले.
जेपी गोलंबर से बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले
पटना में NSUI के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस के साथ छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया है. 24 जुलाई को ही आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. ऐसे में जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. साथ ही पुलिस बलों की तैनाती भी की गई थी. लेकिन यहां पर प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकले. इसके बाद वे सभी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे.
इनकम टैक्स गोलंबर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल
इनकम टैक्स गोलंबर पर भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बलों की तैनाती थी. लेकिन उनका उग्र प्रदर्शन देख पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. सभी प्रदर्शनकारी सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं. प्रदर्शनकारी अपनी 5 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं.
ये सभी हैं 5 मांगें
- बिहार में पेपर लीक
- बिहार में रोजगार
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार
- भर्ती परीक्षाओं में होने वाली अनियमितता
- छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
पप्पू यादव और राजेश राम ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, इस प्रदर्शन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद हैं. इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी इस प्रोटेस्ट में शामिल हैं. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफे होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी. जबकि राजेश राम खुद ही प्रदर्शनकारियों के साथ बैरिकेडिंग पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Also Read: CM हाउस का घेराव करेगी कांग्रेस, चौक-चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात, जानिए क्या हैं मांगें
The post पटना में प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस के साथ झड़प, इनकम टैक्स गोलंबर पर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

