Hot News

पटना में फिर एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड का मुख्य शूटर घायल, 27 दिनों में बिहार पुलिस का आठवां एनकाउंटर

Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर दूसरे एनकाउंटर में पुलिस ने कैश वैन लूटकांड के मुख्य आरोपी और शूटर आकाश ओझा उर्फ सन्नी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार सुबह संपतचक के उदयनी गांव में हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी.

एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कैश वैन से 27 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में आकाश ओझा को मुख्य साजिशकर्ता और शूटर बताया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने उदयनी गांव में घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही आकाश ओझा ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया.

हथियार, कारतूस और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद की है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी निगरानी में उपचार चल रहा है.

पांच लाख नकद और महंगे आईफोन जब्त

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने अब तक पांच लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि लूट की रकम से खरीदे गये पांच महंगे आईफोन भी पुलिस ने जब्त किये हैं. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

कई संगीन मामलों में शामिल रहा है आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश ओझा पहले भी कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है. उस पर पुलिस जवान को गोली मारने, ज्वेलरी शोरूम में डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

27 दिनों में आठवां एनकाउंटर

बिहार पुलिस ने पिछले 27 दिनों में कुल आठ एनकाउंटर किये हैं. इनमें दो अपराधी मारे गये हैं, जबकि कई बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किये गये हैं. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

ALSO READ: आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

The post पटना में फिर एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड का मुख्य शूटर घायल, 27 दिनों में बिहार पुलिस का आठवां एनकाउंटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top