Hot News

पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में सपना चौधरी लगीं बला सी खूबसूरत, दिए कातिलाना पोज

Sapna Choudhary Glamorous Video: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. वह बैक टू बैक अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. अब उन्होंने क्रूज से अपनी कुछ सिजलिंग पिक्चर्स शेयर की. जिसमें पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में वह हसीन लग रही हैं.

Sapna Choudhary Glamorous Style: स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में ग्लैमरस दिखी सपना चौधरी

सपना चौधरी ने क्रूज से एक ‘गेट रेडी विथ मी’ रील शेयर की. बैकग्राउंड में कॉकटेल 2 का ‘माशूका’ सॉन्ग बज रहा है. एक्ट्रेस पहले बेड से उठती हैं, फिर मेकअप करती है फिर पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में हसीन पोज देना शुरू करती है. वह बैक शॉट दिखाती हैं. साथ ही कर्ल हेयर के साथ स्पोर्ट्सती हैं. पीछे समंदर का नजारा देखने को मिलता है. वीडियो शेयर करते हुए हरियाणवी डांसर ने कैप्शन में लिखा, ”स्त्री तो खुद डूब जाने को तैयार रहती है, समुंद्र अगर उसकी पसंद का हो!”

Sapna Choudhary Video Reaction: सपना की ग्लैमरस अदाओं पर फैंस का रिएक्शन

सपना की ग्लैमरस अदाओं पर एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली अब आप अपनी लाइफ जी रही हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत खूबसूरत लग रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हिंदुस्तान की सबसे बड़ी मनोरंजन हस्ती सपना चौधरी मुझे पसंद हैं. आप हरियाणा के शकीरा हैं.”

Sapna choudhary

Sapna Choudhary Instagram Followers: सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स

सपना एक जानी-मानी सिंगर और डांसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने और अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी आंख को जो काजल’ से सपना को पॉपुलैरिटी मिली. उनकी यहां हिना खान संग दोस्ती हुई थी.

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी के नए वीडियो ने मचाया तहलका, ग्लैमरस अंदाज में सड़कों पर बेफिक्र घूमती दिखीं

यह भी पढ़ें- समंदर के बीच सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तसवीरें देख थम जाएगी आंखें

The post पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में सपना चौधरी लगीं बला सी खूबसूरत, दिए कातिलाना पोज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top