Hot News

पहलगाम में मारे गये पर्यटकों व आतंकवाद के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

तारापुर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत एवं आतंकवादियों की मदद करने वाले देश के गद्दारों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश चरम पर है. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम राज के नेतृत्व में प्रशासनी बस स्टैण्ड, तारापुर से कैंडिल मार्च निकाला गया और तारापुर शहीद स्मारक पर पहुंच कर मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कैंडिल मार्च में शामिल युवा पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ने, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पाकिस्तान मुर्दावाज, पाकिस्तान होश में आओ, देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगा रहे थे. इस घटना के पाकिस्तान का हाथ बताया. युवा हिंदुस्तान माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए बढते जा रहे थे. नेताओं ने केंद्र प्रशासन से मांग की कि पाकिस्तान से सभी राजनयिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध तुरंत खत्म किए जाए. कैंडिल मार्च में रौशन वत्स, राहुल सिंह, शशि वत्स, विराट वत्स, सुमित चौधरी मोहित, मानव, सौरव, पुनीत, अंकित, सूरज, शुभम, निलेश, सुमित, गोलू सहित भाजयुमो, बजरंगदल तथा एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पहलगाम में मारे गये पर्यटकों व आतंकवाद के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top