Hot News

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन

PCB: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मिली ऐतिहासिक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को कप्तानी से हटाने की तैयारी कर ली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान अपने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान करेगा.

जियो न्यूज के अनुसार, मोहसिन नकवी की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 कप्तान सलमान अली आगा को शान मसूद की जगह लेने के लिए चुना है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है पाकिस्तान टीम जब जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, तब सलमान अली आगा नई भूमिका में नजर आएंगे.

शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार

शान मसूद की कप्तानी पर बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट हार के बाद सवाल उठने लगे थे. पाकिस्तान को घर और विदेशी दौरों पर दो-दो टेस्ट मैच गंवाने पड़े, जिससे टीम के प्रदर्शन पर गंभीर चिंता बढ़ गई. मसूद ने अब तक कप्तान के तौर पर 16 टेस्ट मैचों में केवल चार जीत हासिल की हैं, जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के इतिहास में इतने या उससे अधिक टेस्ट मैचों के बाद उनसे कम जीत सिर्फ इंतिखाब आलम के नाम दर्ज हैं.

टेस्ट कप्तान के तौर पर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैच

खिलाड़ी कार्यकाल मैच जीत हार टाई ड्रॉ बेनतीजा जीत %
मिस्बाह-उल-हक 2010-2017 56 26 19 0 11 0 46.42
इमरान खान 1982-1992 48 14 8 0 26 0 29.16
जावेद मियांदाद 1980-1993 34 14 6 0 14 0 41.17
इंजमाम-उल-हक 2001-2007 31 11 11 0 9 0 35.48
वसीम अकरम 1993-1999 25 12 8 0 5 0 48.00
एएच करदार 1952-1958 23 6 6 0 11 0 26.08
बाबर आजम 2021-2023 20 10 6 0 4 0 50.00
मुश्ताक मोहम्मद 1976-1979 19 8 4 0 7 0 42.10
इंतिखाब आलम 1969-1975 17 1 5 0 11 0 5.88
वकार यूनिस 1993-2003 17 10 7 0 0 0 58.82
शान मसूद 2023-2026 16 4 12 0 0 0

हालांकि, इंतिखाब आलम ने ऐसे दौर में टीम की कप्तानी संभाली थी जब पाकिस्तान क्रिकेट बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था. इसके बावजूद उनकी टीम ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर यादगार ड्रॉ हासिल किए थे.

हार के बाद शान मसूद टीम से हुए अलग

रिपोर्ट के मुताबिक, सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ 78 रन की हार के बाद शान मसूद और उनके टीम के साथियों के बीच बातचीत लगभग खत्म सा हो गया था. टीम के भीतर माहौल काफी तनावपूर्ण बताया गया. यह भी कहा जा रहा है कि वापसी यात्रा के दौरान मसूद ने खुद को टीम से अलग-थलग रखा और अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताया. रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान और टीम के बीच दूरी बढ़ती नजर आई.

यह भी पढ़ें: स्त्री क्रिकेट से होगी बंपर कमाई, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान; 10 साल में बदल जाएगी तस्वीर

The post पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top