Hot News

पिता के निधन से टूटे लियोनेल मेसी, फुटबॉल से लिया अचानक ब्रेक

Lionel Messi Takes Indefinite Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जॉर्ज ने रोसारियो के एक क्लिनिक में अंतिम सांस ली. पिता के निधन के बाद मेसी ने फिलहाल फुटबॉल से दूरी बना ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी ने अपने फुटबॉल करियर से अनिश्चित समय के लिए ब्रेक ले लिया है. अब वो मैदान पर कब उतरेंगे, इसकी कोई डेट तय नहीं हैं. मेसी इस समय अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं.

पिता हमेशा मेसी के साथ खड़े रहे

जॉर्ज मेसी सिर्फ लियोनेल के पिता ही नहीं थे, बल्कि उनके फुटबॉल करियर में भी उनकी बड़ी भूमिका रही. मेसी के करियर की शुरुआत से लेकर उनके दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल होने तक जॉर्ज लगातार उनके साथ खड़े रहे.

बेटे के एजेंट और सलाहकार भी रहे जॉर्ज

लियोनेल मेसी के करियर के आगे बढ़ने के बाद जॉर्ज उनके एजेंट और सलाहकार बन गए थे. इससे पहले वह एक स्टील फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे. बेटे के करियर से जुड़े कई बड़े फैसलों में भी उनकी अहम भूमिका रही.

13 साल की उम्र में बार्सिलोना भेजने में मदद की

मेसी जब सिर्फ 13 साल के थे, तब जॉर्ज ने उन्हें स्पेन भेजने में मदद की. यहां मेसी ने बार्सिलोना की यूथ अकादमी में दाखिला लिया और आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल हुए. मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी की समस्या थी. इसके इलाज के लिए उन्हें रोजाना इंजेक्शन लेने पड़ते थे. बार्सिलोना ने मेसी के इलाज का खर्च उठाया, जिससे उन्हें अपनी शारीरिक समस्या से उबरने में मदद मिली. बाद में मेसी करीब 1.70 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे.

जॉर्ज के परिवार में चार शिशु

जॉर्ज मेसी की शादी सेलिया कुक्कितिनी से हुई थी. उनके चार शिशु हैं- लियोनेल, रोड्रिगो, मटियास और मारिया सोल. जॉर्ज का पूरा परिवार मेसी के फुटबॉल सफर में उनके साथ रहा है. पिता के निधन के बाद मेसी अपने परिवार के साथ रोसारियो पहुंचे थे. अब उन्होंने फुटबॉल से भी दूरी बना ली है.

ये भी पढ़ें: ‘बाबर को इंग्लिश मीडिया से दूर रखो…’, राशिद लतीफ ने PCB को क्यों दी ऐसी सलाह?

The post पिता के निधन से टूटे लियोनेल मेसी, फुटबॉल से लिया अचानक ब्रेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top