Vijay Met PM Modi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में धमाकेदार जीत के बाद जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं. सीएम विजय ने पहली मुलाकात में पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया. मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें सीएम विजय और पीएम मोदी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विजय राज्य के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से चर्चा करेंगे.
सीएम विजय पीएम मोदी को लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे
विजय पीएम मोदी को राज्य की लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपेंगे. पीटीआई के अनुसार मांगपत्र में कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, विकास परियोजनाओं को मंजूरी तथा मेकेदातु जल विवाद के समाधान जैसे मुद्दे शामिल होंगे. मुख्यमंत्री राज्य में जारी विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी चर्चा कर सकते हैं.
Tamil Nadu Chief Minister C. Joesph Vijay met Prime Minister Narendra Modi in Delhi
(Pic Source: PMO) pic.twitter.com/nxI0fMtCvL
— ANI (@ANI) May 27, 2026
राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं विजय
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विजय की कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात करने की संभावना है.
The post पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय, जीत के बाद पहली बार पहुंचे दिल्ली appeared first on Naya Vichar.

