Hot News

पुणे मर्डर: सिया चेतन को छोड़ केतन से शादी करना चाहती थी, भाई का दावा

पुणे मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने दावा किया है कि सिया प्रॉपर्टी कारोबारी केतन अग्रवाल से शादी करना चाहती थी. वह चेतन चौधरी को लेकर काफी उलझन में थी. हालांकि पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन सिया की शादी पहले से ही केतन अग्रवाल के साथ तय हो चुकी थी. इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी. सिया और उसके प्रेमी चेतन पर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में केतन की हत्या करने का आरोप है.

न्यूजडॉट्ज को दिए इंटरव्यू में साहिल ने कहा कि सिया ने मुझसे कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी केतन के साथ बिताना चाहती है और चेतन से उसका कोई लेना-देना नहीं है. उसने मुझे भरोसा दिलाया था कि उनके बीच कुछ भी नहीं है. उसने अपनी कसम खाकर कहा था कि वह सिर्फ केतन से ही शादी करेगी और आगे कभी चेतन से कोई संपर्क नहीं रखेगी. इसलिए मैंने सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया.

सिया अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी

साहिल ने दावा किया कि सिया अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी और केतन अग्रवाल के साथ नई जिंदगी की तैयारियों में जुटी हुई थी. उन्होंने कहा कि सिया घंटों तक केतन के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट की प्लानिंग करती थी. उसने फोटोशूट के लिए अपने पसंदीदा गाने और लोकेशन भी चुन लिए थे. वह इन सभी बातों पर केतन के साथ घंटों वीडियो कॉल पर चर्चा किया करती थी.

यह भी पढ़ें : चेतन के चलने के अंदाज से खुलेगा केतन हत्याकांड का राज! लोहागढ़ किले में दोबारा होगा सीन रीक्रिएट

साहिल ने यह भी कहा कि सिया चेतन के साथ अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थी. उनके मुताबिक, वह यह तय नहीं कर पा रही थी कि चेतन के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाए या फिर उससे पूरी तरह दूरी बना ले. साहिल ने आगे कहा कि सिया ने मुझसे कहा था कि वह और चेतन सिर्फ दोस्त हैं.

The post पुणे मर्डर: सिया चेतन को छोड़ केतन से शादी करना चाहती थी, भाई का दावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top