Hot News

Noida Bus Fire Video : अचानक आग का गोला बनी AC स्लीपर बस, जिंदा जल गए 9 यात्री

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. हादसा जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ है. बस में करीब 40 से 50 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है. आग लगने के बाद कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने की कोशिश की, इस दौरान हादसे में 9 लोगों की जान चली गई.

आग लगते ही बस में मची भगदड़

  • जानकारी के मुताबिक, बस यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी.इस दौरान उसमें अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग फैलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई.
  • घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए फिलहाल कूलडाउन की प्रक्रिया जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बुधवार-गुरुवार देर रात 11:30 बजे की है.

हादसे में 9 लोगों की मौत

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. जेवर पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक स्त्री और 8 पुरुष शामिल हैं.
  • पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर और जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को जरूरत के मुताबिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

आग कैसे लगी, जांच जारी

  • फिलहाल बस में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है. बस का पंजीकरण नंबर BR32 PA8647 बताया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी.
  • राज कल्पना ट्रैवल्स की बसों का उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न रूटों पर संचालन होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, बस के संचालन और हादसे से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: अर्नब तूफान का बिहार-UP, झारखंड और बंगाल पर क्या होगा असर? जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

The post Noida Bus Fire Video : अचानक आग का गोला बनी AC स्लीपर बस, जिंदा जल गए 9 यात्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top