Hot News

प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू: पिछले साल ही लिख दिया था लूंगा 4 विकेट, सच हुई बात

Prafull Hinge 4 Wickets: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 21वें मैच में शानदार जीत दर्ज की है. सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया. इस हार के साथ ही राजस्थान की टीम का लगातार चार मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया है. हैदराबाद की इस जीत के हीरो युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे रहे. उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया. मैच खत्म होने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू, गेम प्लान और परिवार के बारे में खुलकर अपनी बात रखी.

पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने का रिकार्ड

प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल की पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले बालर बन गए हैं. अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर उन्होंने राजस्थान की टीम को शुरू में ही बैकफुट पर धकेल दिया. मैच के बाद बात करते हुए प्रफुल्ल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पावरप्ले के दौरान विपक्षी टीम पर पूरी तरह से हावी होना था. वह चाहते थे कि शुरुआत में ही विकेट निकालकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाएं और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया.

पिछले साल ही लिख दी थी अपनी सफलता

प्लेयर आफ द मैच बनने के बाद प्रफुल्ल ने अपने डेब्यू के बारे में एक बेहद रोचक बात साझा की. उन्होंने कहा कि इस यादगार डेब्यू के बारे में उन्होंने बहुत पहले ही सोच लिया था. प्रफुल्ल के अनुसार, पिछले साल उन्होंने किसी जगह पर लिखकर रखा था कि जब भी वह अपना पहला मैच स्पोर्ट्सने उतरेंगे, तो पक्का चार या पांच विकेट लेंगे. प्रफुल्ल ने बताया कि उन्हें मेनिफेस्टेशन की ताकत पर बहुत यकीन है. उन्हें दूसरों की सोच का नहीं पता, लेकिन उनका अपनी सोच पर पूरा भरोसा है.

वैभव सूर्यवंशी का विकेट रहा सबसे ज्यादा फेवरेट

अपने स्पेल के बारे में बात करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी के विकेट को अपना सबसे फेवरेट विकेट बताया. इसका कारण बताते हुए वह बोले कि वैभव अभी बहुत अच्छे फार्म में चल रहे हैं. प्रफुल्ल ने मैच से पहले ही अपने कुछ दोस्तों को बता दिया था कि वह वैभव को पहली ही गेंद पर आउट कर देंगे. उनका सीधा प्लान था कि चाहे बाउंसर मारनी हो या कोई और तरीका अपनाना हो, उन्हें बस पहली गेंद पर वैभव का विकेट चाहिए था.

13 साल की उम्र में की थी क्रिकेट की शुरुआत

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रफुल्ल ने अपनी शुरुआती क्रिकेट यात्रा की चर्चा की. उन्होंने बताया कि तेरह साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट स्पोर्ट्सना शुरू किया था. उस समय उन्हें यह भी नहीं पता था कि लेदर बाल क्रिकेट क्या होता है. जब उन्होंने पहली बार अपने पिता से किसी क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई, तो पिता ने यह कहकर एक दो बार मना कर दिया था कि वह अभी बहुत छोटे हैं.

परिवार को समर्पित किया अपना पहला अवार्ड

पिता के शुरुआती इंकार के बाद भी किसी तरह प्रफुल्ल का क्रिकेट स्पोर्ट्सना शुरू हुआ. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा और लगातार स्पोर्ट्सते रहे. आज इस अहम मुकाम पर पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. अपनी इस शानदार उपलब्धि के बाद प्रफुल्ल ने अपना प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड अपने परिवार को पूरी तरह समर्पित किया है.

ये भी पढ़ें-

CSK vs KKR: क्या चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम का हाल

धोनी ने साकिब हुसैन को किया मोटिवेट, कहा- मेहनत करते रहो

छोटे शहर के हैं प्रफुल्ल और साकिब, पर सपने थे बड़े ; डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का किया कमाल

The post प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू: पिछले साल ही लिख दिया था लूंगा 4 विकेट, सच हुई बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top