Hot News

फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Finn Allen ने आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्से गए मैच में फिन एलन ने तूफानी अंदाज में 10 छक्के जड़े. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में एक ही सीजन में दो बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इससे पहले फिन एलन ने 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन बनाते हुए फिर से 10 छक्के जड़ दिए.

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने का रिकॉर्ड

IPL इतिहास में कई बल्लेबाज एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं, लेकिन फिन एलन से पहले कोई भी खिलाड़ी एक ही सीजन में यह कारनामा दो बार नहीं कर पाया था. क्रिस गेल अब भी IPL में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच चार अलग-अलग मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, हालांकि वह भी किसी एक सीजन में दो बार ऐसा नहीं कर सके थे.

IPL की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम रन छक्के विरोधी टीम मैदान तारीख
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 175* 17 पुणे वॉरियर्स बेंगलुरु 23 अप्रैल 2013
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 128* 13 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 17 मई 2012
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 117 12 पंजाब किंग्स बेंगलुरु 6 मई 2015
क्रिस गेल पंजाब किंग्स 104* 11 सनराइजर्स हैदराबाद मोहाली 19 अप्रैल 2018
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 103 12 सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर 25 अप्रैल 2026
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 101 11 गुजरात टाइटंस जयपुर 28 अप्रैल 2025
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 141 10 पंजाब किंग्स हैदराबाद 12 अप्रैल 2025
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 135* 10 दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद 21 अप्रैल 2026
फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स 100* 10 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 8 मई 2026
फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स 93 10 गुजरात टाइटंस कोलकाता 16 मई 2026
ब्रेंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स 158* 13 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 18 अप्रैल 2008
एबी डीविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 129* 12 गुजरात लायंस बेंगलुरु 14 मई 2016
सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस 114* 11 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई (वानखेड़े) 14 मई 2008
मुरली विजय चेन्नई सुपर किंग्स 127 11 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 3 अप्रैल 2010
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 88* 11 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 10 अप्रैल 2018
एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स 109* 10 मुंबई इंडियंस नवी मुंबई 27 अप्रैल 2008
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 92* 10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 15 अप्रैल 2018
श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स 93* 10 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली 27 अप्रैल 2018
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 83 10 पंजाब किंग्स मुंबई (वानखेड़े) 10 अप्रैल 2019
क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स 140* 10 कोलकाता नाइट राइडर्स नवी मुंबई 18 मई 2022
राशिद खान गुजरात टाइटंस 79* 10 मुंबई इंडियंस मुंबई (वानखेड़े) 12 मई 2023
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 129 10 मुंबई इंडियंस अहमदाबाद 26 मई 2023
विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 100* 10 गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 28 अप्रैल 2024

गुजरात के खिलाफ वैभव पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

फिन एलन अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी और विल जैक्स यह कारनामा कर चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल 2025 को जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन की तूफानी पारी के दौरान 11 छक्के लगाए थे. वहीं विल जैक्स ने 28 अप्रैल 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाते हुए 10 छक्के जड़े थे.

यह भी पढ़ें: KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

The post फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top