Hot News

बंधन बैंक के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, टैब के साथ किशोर गिरफ्तार

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव स्थित पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर बीते तीन जून को बंधन बैंक कर्मी के साथ हुई लूट कांड का उद्भेदन करते हुए इस घटना में संलिप्त एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने निरुद्ध किया. इस संबंध में प्रेस वार्ता कर तेघड़ा एसडीपीओ डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों बगरस गांव स्थित पुल के पास दो अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से हथियार का भय दिखा कर 74 हजार 04 सौ रुपये के साथ एक टैब व एक फिंगर प्रिंट मशीन छीन कर भाग गये थे. उक्त घटना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त एक नाबालिग लड़का को उसके घर से पकड़ा गया तथा इनके निशानदेही पर घटना में लुटे गए सैमसंग कंपनी का एक टैब को बरामद किया गया. जिसे विधिवत जप्त करते हुए नाबालिक लड़के को निरुद्ध किया गया. उन्होंने बताया कि अन्य सामानों की बरामदगी एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी बैंक कर्मियों से अपील किया है कि जब भी राशि का लेनदेन करते समय रास्ते में उन्हें कोई आशंका हो तो तुरंत ही 112 पुलिस टीम को सूचित करें, साथ ही अधिक राशि लेकर आवागमन करने से पहले स्थानीय थाने में जानकारी साझा करें. इस प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बंधन बैंक के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, टैब के साथ किशोर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top