Hot News

बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर का नया एक्शन प्लान तैयार, फिर पहुंचेंगे गांव-गांव, चिराग पासवान ने की PK की तारीफ

Prashant Kishor Strategy: बांकीपुर के बाद अब प्रशांत किशोर ने अपनी आगे की रणनीति भी तैयार कर ली है. बिहार की सियासत में वह एक्टिव हो गए हैं, यह बीजेपी और आरजेडी के लिए भी कहीं ना कहीं चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. प्रशांत किशोर का अब मुख्य रूप से फोकस आने वाले चुनावों पर है. बिहार में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक सीटों और पंचायत चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए अभी से ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है.

प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी ने पार्टी के आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी. मनोज हिंदुस्तानी के मुताबिक, पार्टी खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में है. इसके लिए कई कार्यक्रम और जनसभाएं की जाएंगी. इसके साथ ही प्रशांत किशोर फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. लेकिन इन सभी को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में चर्चा होने के बाद ही की जाएगी.

कब से निकल सकते हैं यात्रा पर?

अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर सितंबर महीने से बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों के कई पंचायतों, कस्बों और गांवों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रम और जनसभाओं में हिस्सा लेंगे. इस दौरान संगठन के विस्तार पर भी फोकस किया जाएगा. जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी कर चुके हैं यात्रा

प्रशांत किशोर इससे पहले भी बिहार की यात्रा कर चुके हैं. 2025 में जब विधानसभा चुनाव होने वाले थे, तब भी उन्होंने लगभग पूरे बिहार में पैदल यात्रा की थी. ऐसे में एक बार फिर वह यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं. यह यात्रा तीन महीनों की हो सकती है. बिहार में होने वाले आगामी चुनावों से पहले जनसुराज जनाधार मजबूत करने की कोशिश करेगी.

आगामी चुनावों की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर चुनाव होना है. इन सीटों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म होने वाला है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक कोटे की सीटें हैं. दूसरी तरफ, बेहद महत्वपूर्ण पंचायत चुनाव भी होने वाला है. परिसीमन के बाद ही बिहार में पंचायत चुनाव होंगे.

हाल ही में प्रशांत किशोर ने एक बयान में अपना आगे का लक्ष्य बताया था. उन्होंने कहा था कि हर जिले में जनसुराज का जिला परिषद अध्यक्ष बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. ऐसे में पार्टी अब इसी दिशा में काम करेगी. इन दोनों चुनावों को लेकर जनसुराज के प्रशांत किशोर की प्रस्तावित यात्रा बेहद खास मानी जा रही है.

चिराग ने की प्रशांत किशोर की तारीफ

इन तमाम सियासी गतिविधियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की तारीफ की. उन्होंने कहा, प्रशांत किशोर बिना किसी जाति या धर्म को मुद्दा बनाए सिर्फ बिहार के विकास की बात करते हैं. रोजगार का वादा कर रहे हैं. वह हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं जो बिहारियों को आगे बढ़ाने का दावा करते हैं. प्रशांत किशोर के सामने आने वाले 5 सालों में चुनौतियां हैं. लेकिन उनकी बातों का समर्थन करते हैं.

रोचक हो सकता है चुनाव

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत खास मानी जा रही है क्योंकि यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव प्रशांत किशोर की एंट्री से रोचक हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि जनसुराज एनडीए को एक मजबूती से टक्कर देने वाली पार्टी होगी. जबकि राजद के लिए भी जनसुराज को पछाड़ना मुश्किल होने वाला है. लेकिन आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर क्या कुछ रणनीति तैयार करते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार का मौसम: आज 12 जिलों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, IMD की एडवाइजरी जारी

The post बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर का नया एक्शन प्लान तैयार, फिर पहुंचेंगे गांव-गांव, चिराग पासवान ने की PK की तारीफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top