Hot News

बागेश्वर बाबा के बिहार आने पर भड़की RJD, बोली- बीजेपी का फायदा कराने आ रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के गोपालगंज आ रहे हैं. भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में 6 मार्च से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा. इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर रोज दिव्य दरबार का भी आयोजन करेंगे और श्रद्धालुओं का पर्चा निकालेंगे. वहीं, अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. 

Naya Vichar 2025 03 03T181654.693
राजद के विधायक राकेश रौश

धुव्रीकरण के लिए जाने जाते हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: RJD

राजद के विधायक राकेश रौशन ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रधानमंत्री आ चुके हैं और बहुत सारे लोग आएंगे. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं. वह धुव्रीकरण के लिए जाने जाते हैं. ये तो सनातन धर्म के नाम पर देश में जो गंगा-जमुनी तहजीब है, उसे मिटाना चाहते हैं. बिहार बुद्ध और महावीर की धरती है, इसलिए इस धरती पर उनका कुछ चलने वाला नहीं है. बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार तेजस्वी की प्रशासन हो. 

भाजपा के विधायक लखेंद्र पासवान
भाजपा के विधायक लखेंद्र पासवान

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने से बहुत से लोग बौखला रहे: BJP

वहीं, भाजपा के विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आ रहे हैं, हम लोग उनके स्वागत को लेकर तैयार हैं. उनके आने से बहुत लोग बौखला भी जाएंगे. सनातन धर्म का प्रचार हो रहा है, तो यह अच्छी बात है. सभी लोग खुश हैं. बहुत लोग चाह रहे हैं, वे आएं.  

5 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री

कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री 5 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे. वह भोरे के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में हनुमान जी पर कथा वाचन और चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि 5 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद 6 से 10 मार्च तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को प्रशासन ने दिया 1243 करोड़ का सौगात, सकरी नदी पर बनेगा पुल

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

The post बागेश्वर बाबा के बिहार आने पर भड़की RJD, बोली- बीजेपी का फायदा कराने आ रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top