नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर में “बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षकों की अहम भूमिका” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सीमा कुमारी ने की। संचालन हर्ष मोहन ने किया, जबकि एनजीओ कार्यकर्ता किरण कुमारी की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका डॉ. सीमा कुमारी ने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा उनकी शिक्षा और भविष्य के विकास में बाधक बनता है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है।” बालिकाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना परिवार और समाज के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक कर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनय कुमार ठाकुर, श्वेता कुमारी, अर्चना कुमारी, अमित कुमार, संजीव कुमार, राज कुमार, कुंदन कुमार, मुरारी पंडित, बेबी सुरुचि, गायत्री प्रतिभा, रितेश कुमार, संतोष कुमार एवं राम नंदन शर्मा सहित विद्यालय क्लर्क उज्ज्वल प्रियदर्शी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका की ओर से सभी शिक्षकों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में हर्ष मोहन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।