Bihar Police Constable Final Result 2026: CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है. इसमें 19838 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं.
Bihar Police Constable Final Result 2026 ऐसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar Police Constable Final Result 2026 लिंक खोलें.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- अपने रोल नंबर को सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Bihar Police Constable Final Result 2026 Check Here
सेलेक्शन प्रोसेस
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. लिखित परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए उम्मीदवारों को बुलाया गया. PET में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे टेस्ट शामिल थे.
CSBC की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 79,932 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था. इनमें से 50,650 पुरुष और 29,282 स्त्री उम्मीदवार शामिल थीं.
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड
The post बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 19838 कैंडिडेट्स पास appeared first on Naya Vichar.

