Bihar Police Driver Constable DET Date: बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के तहत 4,361 पदों के लिए की जा रही है. जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास कर ली है, अब उन्हें अगले चरण यानी ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होना होगा. इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी.
24 अगस्त से होगा DET?
बिहार पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मोटर वाहन चालक दक्षता परीक्षा (DET) 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन बिहार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड, पटना में किया जाएगा. केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिन्हें PET के आधार पर अगले चरण के लिए चुना गया है. इस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की वाहन चलाने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा.
10 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
DET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसी दिन से उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग से जुड़ी पूरी जानकारी भी उपलब्ध करा दी जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें DET एडमिट कार्ड
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar Police सेक्शन खोलें. “Download Admit Card for DET of Bihar Driver Constable of Advt. No. 02/2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या मांगी गई जानकारी भरें.
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
The post बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती का अगला चरण शुरू, 24 अगस्त से होगी DET परीक्षा appeared first on Naya Vichar.