Hot News

बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Bihar News: बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार देर रात बिहार प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. साइबर क्राइम, ईओयू, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

कई महत्वपूर्ण पदों पर नई पोस्टिंग

जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेल) पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है. वहीं अशफाक अंसारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से स्थानांतरित कर मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

आशीष कुमार सिंह को पटना का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. मनोज राम को वैशाली से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना भेजा गया है. वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.

साइबर क्राइम यूनिट में भी बदलाव

प्रशासन ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी कई अहम बदलाव किए हैं. शाहनवाज अख्तर को रोहतास से साइबर क्राइम नवादा भेजा गया है, जबकि अब्दुर रहमान दानिश को सारण से साइबर क्राइम गया में पोस्टिंग मिली है. अभिषेक कुमार को औरंगाबाद से जमुई साइबर क्राइम, डीएसपी भेजा गया है.

इसके अलावा महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू, धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज (गया), नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू और कमलेश कुमार को सीआईडी कमजोर वर्ग का सीनियर डीएसपी बनाया गया है.

कैमूर और कटिहार में भी नई जिम्मेदारी

दयानंद कुमार को ट्रैफिक डीएसपी कैमूर बनाया गया है, जबकि मो. आसिफ आलम को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी नियुक्त किया गया है. अशोक कुमार, देवेंद्र प्रसाद और अनुराग कुमार को भी ईओयू में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.

राजस्व विभाग में भी बड़ा बदलाव

पुलिस विभाग के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. विभाग ने 34 राजस्व पदाधिकारियों का तबादला किया है. अनुमंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को अब अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पदनाम दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें DCLR की शक्तियां भी प्रदान करेगा.

जारी आदेश के मुताबिक अमरनाथ चौधरी को अररिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कामकाज और तेज होगा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Also Read: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चल सकती है हवा

The post बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top