Hot News

बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड पुलिस जवान के घर मिले घातक हथियार

Bihar News: समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में एक सस्पेंड और विभागीय कार्रवाई झेल रहे पुलिस जवान के घर से घातक हथियार बरामद होने की सूचना मिली है. चर्चा है कि जवान सरोज सिंह के घर से एके 56 और इंसास जैसे राइफल जब्त किए गए हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह एक साल से सस्पेंड है. गुप्त और संदिग्ध सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स ने छापा मारा है. समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है.

पूरे इलाके को किया गया है सील

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुलतानपुर गांव में शुक्रवार को एसटीएफ जवानों ने एक सस्पेंड पुलिस जवान के घर छापेमारी की. इस दौरान ग्रामीणों व पड़ोसी को उनके घर में कैद कर दिया. वहीं फोटो और वीडियो लेने की सख्त मनाही कर दी. करीब एक दर्जन पुलिस वैन से पहुंचे एसटीएफ जवान वैन से निकलते ही सीधे सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर को चारों ओर से घेर लिया है. वहीं घर के अंदर छापेमारी शुरू कर दी.

पांच संदिग्ध की गिरफ्तार

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के इस कार्रवाई में सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह सहित पांच संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है. वहीं इसके घर से एके 56, इंसास राइफल, पुलिस राइफल व बन्दुक 1-1 व गोली बरामद किए जाने की चर्चा है. हालांकि बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है. चर्चा यह भी है कि एसटीएफ की टीम के पहुंचने पर दोनों ओर से फायरिंग भी हुई है.

एक वर्ष से है सस्पेंड

सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह पिता त्रिपुरारी सिंह बिहार पुलिस में कार्यरत था. करीब एक वर्ष पहले उसे ससपेंड कर दिया गया था. सस्पेंसन किस कारण से हुई थी यह लोगों को जानकारी नहीं है, लेकिन उसके गतिविधि पर लोगों को शंका थी. समाचार लिखने तक एसटीएफ द्वारा छापेमारी जारी है. आस पास के लोग भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड पुलिस जवान के घर मिले घातक हथियार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top