नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ, समस्तीपुर जिला इकाई का गठन शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि सरोज कुमार झा एवं रतन कुमार उपस्थित थे।सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनमें भुवन नारायण मिश्रा जिला अध्यक्ष, कुंदन कुमार सिंह एवं शशि कुमारी उपाध्यक्ष, राम पुकार सहनी जिला महासचिव, गोपाल महतो जिला सचिव, हरिओम प्रकाश कोषाध्यक्ष, अमरजीत कुमार सहनी मीडिया प्रभारी, कुमारी चाँदनी को जिला प्रवक्ता एवं प्रशांत कुमार सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए।इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन शिक्षक सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने संगठन के आगामी रोडमैप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हम प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे।
बैठक में मधुबाला, दिलीप कुमार, रोशन कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, विमलेश चौधरी, पंकज कुमार, अविनाश कुमार झा, रमेश कुमार, राहुल, किशन, रवि कुमार सहित जिले भर से सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।