नवीन शर्मा की रिपोर्ट
BJP Leaders Detained: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच आज सियासी हलचल भी तेज हो गई. छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की. मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा विधायकों और अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. सभी को रांची के स्पोर्ट्सगांव ले जाया गया, जहां उन्हें डिटेन किया गया है.
हिरासत में लिए गए BJP विधायक विधानसभा सत्र में नहीं पहुंच सके
भाजपा विधायकों के हिरासत में लिए जाने का असर विधानसभा की कार्यवाही पर भी पड़ा. पार्टी के सभी विधायक हिरासत में होने के कारण आज विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सके. भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य प्रशासन छात्रों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की.
ये भी पढ़ें-
The post बीजेपी विधायक विधानसभा सत्र में नहीं हो पाए शामिल, बाबूलाल मरांडी समेत सभी नेता स्पोर्ट्सगांव में डिटेन appeared first on Naya Vichar.

