Hot News

बॉबी देओल ने ठुकराया रोल, फिर ऐसे ‘हैवान’ में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियदर्शन ने खोला राज

Priyadarshan On Akshay Kumar Haiwaan: हैवान में अक्षय कुमार नेगिटिव रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद खिलाड़ी कुमार नहीं थे. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि विलेन के किरदार के लिए सबसे पहले बॉबी देओल से संपर्क किया गया था. इसके बाद अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी के नाम पर भी चर्चा की गई थी. हालांकि लास्ट में एक अनएक्सपेक्टेड मोड़ आया और यह रोल अक्षय कुमार के खाते में चला गया.

Akshay Kumar Not First Choice for Haiwaan: हैवान के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे अक्षय कुमार

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा, “जब मैंने सबसे पहले सैफ अली खान को फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि विलेन का किरदार कौन निभाएगा. तब जाकर बॉबी देओल से बात की, लेकिन वह रोल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इसके बाद मेरे दिमाग में अक्षय खन्ना का नाम आया और मैंने उन्हें कहानी सुनाने की इच्छा जताई. उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. मैंने सोचा था कि अगर उन्होंने भी मना कर दिया, तो फिर मैं सुनील शेट्टी से बात करूंगा.”

View on Instagram

This Is How Akshay Kumar Makes Entry In Haiwaan: ऐसे हैवान फिल्म में अक्षय कुमार की हुई एंट्री

प्रियदर्शन ने आगे कहा, “अक्षय खन्ना से मिलने से पहले मैंने भूत बंगला की शूटिंग के दौरान कैजुअली अक्षय कुमार को इस फिल्म के बारे में बताया. जब मैंने उन्हें पूरी कहानी सुनाई, तो उन्होंने तुरंत कहा, ‘ये फिल्म मैं क्यों नहीं कर सकता?'” डायरेक्टर ने माना कि अक्षय को यह किरदार बहुत पसंद आया. उन्होंने यह भी कहा कि हैवान की शूटिंग के दौरान सैफ ने भी मुझसे कहा, ‘मेरे सामने यह रोल करके अक्षय ने मुझे सबसे बेहतरीन गिफ्ट दिया है.’

अक्षय कुमार की इमेज तोड़ना चाहते थे प्रियदर्शन

इसी इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्होंने अक्षय कुमार को विलेन के रोल के लिए इसलिए नहीं चुना था, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह सिर्फ कॉमेडी मूवी में ही नजर आ रहे थे. हालांकि अक्षय की एक्साइटमेंट देखकर उन्हें यकीन हो गया कि इस रोल के लिए वही सबसे सही ऑप्शन है.

Haiwaan Is Not Comedy Film: ‘हैवान’ कॉमेडी फिल्म नहीं है, प्रियदर्शन ने किया साफ

कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि हैवान उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाली है. उन्होंने कहा, “कई लोगों को लग रहा है कि हैवान एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह हंटर और हंटेड के बीच चलने वाले एक इंटेंस कैट-एंड-माउस गेम की कहानी है. करीब 16 साल बाद मैं एक्शन-थ्रिलर जॉनर में वापसी कर रहा हूं और यह मेरी अब तक की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में से एक है.”

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा… परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: व्हाइट बीयर्ड लुक में नजर आए अक्षय कुमार, फैंस बोले- ‘हैवान’ का एक झलक

The post बॉबी देओल ने ठुकराया रोल, फिर ऐसे ‘हैवान’ में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियदर्शन ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top