Hot News

भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो

Jitan Ram Manjhi: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर 5 जुलाई को बहुजन महापंचायत का आयोजन होने वाला है. इस महापंचायत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल नहीं होंगे. पहले उन्होंने खुद ही इस महापंचायत में शामिल होने की बात कही थी. लेकिन अब खुद ही मुकर गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बहुजन महापंचायत को स्थगित करने का भी आग्रह किया है.

मांझी ने एक्स पर क्या-क्या लिखा?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘राज्यहित एवं सामाजिक सरोकारों के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर मैं भोजपुर जिले के जगदीशपुर में आगामी 5 जुलाई 2026 आयोजित होने वाले बहुजन महापंचायत के आयोजन कर्ताओं से आग्रह करता हूं कि बड़ा दिल दिखाते हुए उक्त महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दें’.

इस पोस्ट में जीतन राम मांझी ने दावा करते हुए यह लिखा कि ‘वर्तमान हालात में हमें संयम से काम लेना होगा. कुछ लोग इस फिराक में हैं कि कुछ भी गलत हो और तोहमत हमारे ऊपर लगा दिया जाए. ये वक्त बड़ा दिल दिखाने का है’. इस तरह से जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस महापंचायत में शामिल नहीं होंगे.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

27 जून को किए थे शामिल होने का फैसला

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने 27 जून को एक पोस्ट एक्स के जरिए शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘देश की जनता करें पुकार, बहुजन एकता अबकी बार, के नारों के बीच आगामी 5 जुलाई 2026 को आरा आ रहा हूं. जगदीशपुर में आयोजित बहुजन महासभा में शामिल होने’. लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लेने का फैसला लिया है.

इस वजह से आयोजित होगा बहुजन महापंचायत

जानकारी के मुताबिक, 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. इस एनकाउंटर को भरत के परिजनों और ग्रामीणों ने फर्जी बताया था. इसके विरोध में 24 जून को महापंचायत बुलाई गई थी. इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने और सम्राट प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी. अब उसी महापंचायत के विरोध में दलित और पिछड़ा समाज को एकजुट करने के लिए जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सवर्णों के खिलाफ बहुजन एकता का प्रदर्शन भी किया जाएगा.

Also Read: बिहार के इन जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे जुलाई महीने कैसा रहेगा मौसम

The post भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top