न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मणिपुर के इम्फाल ईस्ट स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे. ये लोग छह नगा लोगों के शव लेने पहुंचे थे, जिन्हें 13 मई 2026 को लीलोन वैफेई गांव से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था. हालात को देखते हुए प्रशासन ने जेएनआईएमएस और उसके आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे.
#WATCH | Manipur: Hundreds of people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga individuals who were allegedly abducted by villagers on May 13, 2026, from Leilon Vaiphei village in Manipur. Security… https://t.co/MXtza5bCcp pic.twitter.com/gx2CuByhuc
— ANI (@ANI) June 10, 2026
सर्च ऑपरेशन करीब 24 घंटे तक चला
मणिपुर पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी कि करीब 24 घंटे तक चले बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इस अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स के करीब 450 जवान शामिल थे. सर्च ऑपरेशन में स्निफर डॉग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों की भी मदद ली गई. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान उन लोगों के रूप में की जा रही है, जिन्हें 13 मई 2026 को लीलोन वैफेई गांव से बंधक बनाकर ले जाया गया था. फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.
#WATCH | Manipur: Tear gas was used to disperse the people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga individuals who were allegedly abducted by villagers on May 13, 2026, from Leilon Vaiphei village… pic.twitter.com/DClY1UISaM
— ANI (@ANI) June 11, 2026
नगा बंधकों की सुरक्षित रिहाई की अपील मुख्यमंत्रियों ने की थी
पुलिस ने बताया कि मणिपुर के सेनापति जिले में लगभग एक महीने पहले हथियारबंद समूहों द्वारा अगवा किए गए 14 कुकी लोगों को रिहा कराने की घटना के एक दिन बाद इन शवों को बरामद किया गया. नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने 14 कुकी लोगों को रिहा कराने की घटना का स्वागत करते हुए छह नगा बंधकों की सुरक्षित रिहाई की अपील की थी.
After nearly 24 hours of sustained search operations involving around 450 personnel of the Manipur Police, CRPF, and Assam Rifles, assisted by sniffer dogs and forensic expert teams, the mortal remains of six persons were recovered this afternoon. The deceased are believed to be…
— Manipur Police (@manipur_police) June 10, 2026
The post मणिपुर में लापता नगा के शव मिलने के बाद तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए appeared first on Naya Vichar.

