Hot News

मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? भारत ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

जैश-ए-मोनौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश, जैश प्रमुख मसूद अजहर पर इनामी राशि बढ़ाने के पाकिस्तानी कदम पर हिंदुस्तान की प्रतिक्रियाहम्मद (JeM) के चीफ मसूद अजहर पर पाकिस्तान द्वारा इनाम की राशि 70 लाख रुपए करने के ऐलान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने टिप्पणी की है. प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की नौटंकी और लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिशें कोई नई बात नहीं है. हमने पहले भी ऐसी नौटंकी देखी हैं, ये सिर्फ और सिर्फ आंख में धूल झोंकने की कोशिश है. आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाले देश के लिए इस तरह की झूठी घोषणाएं करना महज ढोंग है. पाकिस्तान को ऐसी घोषणाएं करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विश्व को ऐसा लगे कि वह आतंकवाद के खिलाफ है.

रणधीर जायसवाल का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने 2026 के लिए मोस्ट वांटेड आतंकियों की नयी रेड बुक जारी की. इस सूची में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का नाम भी शामिल है. FIA ने अजहर को भगोड़ा बताते हुए उस पर घोषित इनाम को 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया है. इस सूची में 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े 19 लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं. अक्टूबर में होने वाली FATF की बैठक से पहले यह सूची जारी कर लाभ लेने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!

The post मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? हिंदुस्तान ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top