Hot News

महाकुंभ में नहाकर शराब पीते हुए लौटा अफसर, बिहार में धरने वाला सिपाही ही हुआ गिरफ्तार, जानिए वजह

प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान करके अपने साथियों के साथ लौट रहे ओडिशा के एक अधिकारी बिहार में बुरे फंसे. प्रयागराज से लौटने के दौरान उन्होंने शराब का सेवन कर लिया था. अपनी कार में वो निंद ले रहे थे लेकिन जैसे ही गाड़ी बिहार के बॉर्डर पर पहुंची तो चेकपोस्ट पर तलाशी शुरू हो गयी. अधिकारी की गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद हो गयी. लेकिन वहां कुछ ऐसा स्पोर्ट्सा हो गया कि अधिकारी की तो मुश्किल बढ़ी ही, जांच करने वाले सिपाही भी फंस गए. अधिकारी को फूंक लगवाकर शराब पीने की जांच करने वाले सिपाही को जेल जाना पड़ गया.

ओडिशा का अफसर बिहार में शराब पीकर धराया

ममला कैमूर के मोहनिया का है. जहां समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी. 10 फरवरी को इस चेकपोस्ट पर एक गाड़ी की तलाशी ली गयी जिसमें ओडिशा के ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी अपने साथियों के साथ सवार थे. प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके सभी लौट रहे थे. जैसे ही मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर गाड़ी पहुंची, वहां तैनात सिपाही कुणाल कुमार ने उनके कार की तलाशी ली. गाड़ी में मौजूद अफसर नशे का सेवन किए हुए मिले. शराब की एक खुली हुई बोतल भी मिली.

ALSO READ: Photos: पटना जंक्शन पर 4 स्त्रीएं बेहोश होकर गिरीं, नहीं थम रहा महाकुंभ जाने वालों का सैलाब

सिपाही ने लाइन होटल पर ले जाकर पैसा वसूला

उत्पाद विभाग के सिपाही कुणाल उक्त अफसर को करीब 4 किलोमीटर दूर लेकर गया. एक लाइन होटल पर ले जाकर उससे रिश्वत लिए. 90 हजार नकद लिया और 10 हजार रुपए एक सीएसपी के खाते में ऑनलाइन भिजवाया. उसके बाद सभी को छोड़ दिया. लेकिन सिपाही की मुश्किल यहां से बढ़नी शुरू हो गयी. शराब पीकर धराए अधिकारी ने मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त को फोन करके पूरे मामले के बारे में बता दिया.

वाहनों के चक्के में छिपाकर रखे थे पैसे

संयुक्त आयुक्त ने उत्पाद अधीक्षक को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. मामले की जांच शुरू हुई. शिकायतकर्ता ने उत्पाद विभाग की टीम को एक वीडियो भी सौंप दिया जिसमें सिपाही की पूरी आवाज रिकॉर्ड थी. जांच में सिपाही से पूछताछ हुई तो चेकपोस्ट पर जमा वाहनों के नीचे चक्के में छिपाकर रखे 10500 रुपए नकद बरामद हुए. पुलिस ने आरोपित सिपाही और उसका सहयोग करने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

जाम में फंसे तो शराब खरीदकर पी ली- बोले अधिकारी

शराब पीकर धराए व्यक्ति ओडिशा के ट्रेजरी विभाग में अधिकारी है जो अपने एक दोस्त के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे. उन्होंने बताया कि लौटने के दौरान काफी जाम था. बनारस में उन्होंने एक बोतल शराब खरीदी थी और थोड़ा सा पी भी लिया. गाड़ी में वो सो गए थे. बिहार कब पहुंचे, पता नहीं चला. इसके बाद चेकपोस्ट पर सिपाही ने जांच के दौरान पकड़ा और फिर घूस लेकर छोड़ दिया.जिसकी शिकायत ज्वाइंट सेक्रेटरी को की तो कार्रवाई हुई.

The post महाकुंभ में नहाकर शराब पीते हुए लौटा अफसर, बिहार में धरने वाला सिपाही ही हुआ गिरफ्तार, जानिए वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top