Hot News

माह-ए-रमजान 2025 शुरू, जानें सहरी-इफ्तार का टाइम और महत्व

Ramadan 2025 Sehri and Iftar Time:  हर मुस्लिम के लिए रमजान का महीना खास होता है.  इस माह में रोजे रखकर नेकी कर्म किए जाते हैं. 2025 में हिंदुस्तान में पहला रोजा कल 2 मार्च को रखा जाएगा. रमजान माह की खासियत यहां से जानें.

रमजान के महीने का महत्व

रमजान के महीने में व्रत रखने का विशेष महत्व है. इस दौरान इबादत के साथ-साथ पांचों वक्त की नमाज और तरावीह की नमाज का भी विशेष स्थान है. रमजान का यह पवित्र महीना उपवास के माध्यम से आत्मसंयम, इबादत और जरूरतमंदों की सहायता करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान करता है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, वर्ष 610 में इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में मोहम्मद साहब को पवित्र कुरान का ज्ञान प्राप्त हुआ था. तब से लेकर आज तक, मुस्लिम समुदाय हर वर्ष रमजान के इस पवित्र महीने में रोजा रखता है और अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाता है.

30 दिनों तक रखते हैं रोजा

मुस्लिम समुदाय रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों तक रोजा रखता है. इस दौरान, वे सूर्योदय से पहले सहरी (सुबह का भोजन) करते हैं, जो उन्हें दिन भर के उपवास के लिए ताकत देता है. फिर पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं. सूर्यास्त के बाद वे मगरिब की नमाज पढ़कर खजूर या पानी के साथ अपना रोजा खोलते हैं, जिसे इफ्तार कहते हैं.

रमजान 2025 मुबारक, अपनों को दें खुशियों और दुआओं की सौगात

दिल्ली 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 40 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 22 मिनट

रांची 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 04 बजकर 49 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 5 बजकर 52 मिनट

पटना 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 04 बजकर 54 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 5 बजकर 53 मिनट

लखनऊ 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 11 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 09 मिनट

मुंबई 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 44 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 45 मिनट

हैदराबाद  02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 22 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 23 मिनट

बेंगलुरु 02 मार्च 2025

  • सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 24 मिनट
  • इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 29 मिनट

The post माह-ए-रमजान 2025 शुरू, जानें सहरी-इफ्तार का टाइम और महत्व appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top