Sonam Wangchuk on CJP Protest: वांगचुक ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 24 घंटों में गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो वह खुद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर विचार करेंगे. वांगचुक ने एक्स पर एक मिनट 13 सेकेंड का वीडियो शेयर किया.
‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’
सोनम वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही प्रदर्शन के दौरान शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील की थी. उन्हें उम्मीद थी कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी. हालांकि, दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने चिंता जताई.
वांगचुक ने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे लग रहे हैं, मानो देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया हो. उन्होंने गिरफ्तारियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से मामले का समाधान बातचीत के जरिए निकालने की अपील की.
ये भी पढ़ें: डिटेंशन के बाद का प्लान पहले से था तैयार? CJP ने जारी किया दीपके का वीडियो, बताया अब कौन करेगा प्रदर्शन का नेतृत्व
24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन
सोनम वांगचुक ने प्रशासन से गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटों में गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो वह खुद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर विचार करेंगे.
उन्होंने इसके लिए धरना, अनशन या लेह अथवा दिल्ली में पदयात्रा जैसे विकल्पों का जिक्र किया. हालांकि, वांगचुक ने उम्मीद जताई कि प्रशासन समय रहते बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझा लेगी और उन्हें विरोध का रास्ता नहीं अपनाना पड़ेगा.
प्रशासन से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील
वांगचुक ने अपने संदेश में प्रशासन से अपील की कि गिरफ्तारियों के मुद्दे पर जल्द पहल की जाए और विवाद का समाधान निकाला जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन गिरफ्तार लोगों की रिहाई और संबंधित मुद्दों पर बातचीत के जरिए रास्ता निकालेगी.
उनका यह संदेश दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारियों के बीच आया है. वांगचुक ने स्पष्ट किया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के पक्ष में हैं और प्रशासन से भी इसी दिशा में पहल की उम्मीद करते हैं.
ये भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे नया विचार के पत्रकार प्रशांत डिटेन
The post CJP Protest: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक नाराज, कहा- रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन; दिया 24 घंटे का वक्त appeared first on Naya Vichar.

