Hot News

मुसापुर में दिनदहाड़े हमला, महिला को किया बेहोश

– पीड़िता ने कोढ़ा थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर वार्ड संख्या दो में 23 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने एक परिवार पर अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में पीड़िता सबाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्त्री का आरोप है हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की. फिर उन्हें बेहोश कर फरार हो गया. घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी. जबकि उनके पति सिकन्दर आलम खेत में काम कर रहे थे. जब वह घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में वे उन्हें कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्त्री को होश आया. पीड़िता ने कोढ़ा थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में स्त्री ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना को कारण बताया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. कोढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द ही कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मुसापुर में दिनदहाड़े हमला, स्त्री को किया बेहोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top