मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने युवती को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना शाम करीब 4:30 बजे डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी स्थित जोनल पार्क के बाहर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पल्सर बाइक और युवती स्कूटी से पार्क पहुंची थी. दोनों कुछ देर तक बात करते रहे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
झगड़े के बाद चलाईं गोलियां
विवाद के दौरान युवक ने तमंचा निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. युवती के पेट में दो और सिर में एक गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी. इसके बाद युवक ने खुद के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार ली. आसपास मौजूद लोग इस घटना की सूचना पुलिस को दी. दोनों को पहले कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुहिंदुस्तानी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.
युवक हिस्ट्रीशीटर, 10 दिन पहले आया था जेल से बाहर
पुलिस के अनुसार घायल युवती की पहचान कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी 23 वर्षीय अनुष्का के रूप में हुई है. मृत युवक आदित्य (26) शिवलोकपुरा कॉलोनी का रहने वाला था. उसने वर्ष 2025 में साकेत स्थित आईटीआई कॉलेज से आईटीआई किया था. पुलिस ने बताया कि आदित्य कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था. सरूरपुर थाना पुलिस ने उसे अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था और करीब 10 दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था.
CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा बरामद किया है और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. एसपी सिटी विनायक भोसले ने मीडिया को बताया कि CCTV में पहले युवक और युवती के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद युवक ने फायरिंग की. पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: हरदोई में रिश्तों का खौफनाक अंत! दो जीजा से अवैध संबंध में थी पत्नी, पति की हत्या का राज सबको चौंकाया
The post मेरठ में एकतरफा प्यार का खूनी अंत, युवती को 3 गोलियां मार कर युवक ने खुद को भी उड़ाया appeared first on Naya Vichar.