Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 2 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, इसी दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
विभाग के अनुसार 2 से 7 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 1 से 5 जुलाई और 7 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान इन इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, 3 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. इस दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा
2 से 4 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 3 से 7 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 2 से 7 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें : अगले 6 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश, देशभर में मानसून का जोर, IMD ने जारी किया अलर्ट
दक्षिण हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा?
2 से 7 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 3 से 5 जुलाई, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 2 से 4 जुलाई जबकि तेलंगाना में 3 से 7 जुलाई के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
The post मौसम: यूपी-दिल्ली में होगी मानसून की एंट्री, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

