Hot News

यूपी में बीएड एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

UP BEd Admission 2026: यूपी में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी समाचार है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की तरफ से UP BEd Admission 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी. जो छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है.

दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 मार्च 2026 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

UP BEd Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
  • UP BEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नई रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल्स बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

UP BEd Admission 2026 Notification Check Here

UP BEd Admission 2026 के लिए योग्यता क्या है?

यूपी बीएड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. अलग अलग कैटेगरी के लिए मार्क के नियम भी अलग अलग ही है. इसमें इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के पास 55% मार्क्स होने जरूरी है.

UP BEd University List: इन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन

क्रम संख्या यूनिवर्सिटी का नाम स्थान
1 लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) लखनऊ
2 महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली
3 डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRAU) आगरा
4 डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) फैजाबाद
5 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) मेरठ
6 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (आयोजक विश्वविद्यालय) झांसी
7 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) वाराणसी
8 सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी
9 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) जौनपुर
10 दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (DDU) गोरखपुर
11 छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर
12 इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (राजू भैया विश्वविद्यालय) प्रयागराज
13 जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JCU) बलिया
14 सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
15 ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ
16 गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) नोएडा
17 महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़
18 मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर
19 राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़

UP BEd Entrance Date: कब होगी प्रवेश परीक्षा?

यूपी बीएड में एडमिशन (UP BEd Admission 2026) के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है. परीक्षा के बाद इसका रिजल्ट 25 मई से 30 मई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है. रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

The post यूपी में बीएड एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top