Hot News

रसोई में इस दिशा में रखें गैस चूल्हा और सिंक, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Kitchen Vastu Tips: रसोई घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. यहीं पूरे परिवार के लिए भोजन तैयार होता है, इसलिए वास्तु शास्त्र में किचन की दिशा और उसमें रखी चीजों का खास महत्व बताया गया है. खासकर गैस स्टोव और सिंक की सही जगह को लेकर कई नियम बताए गए हैं. अगर ये दोनों सही दिशा में हों, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार रसोई में गैस और सिंक किस दिशा (Kitchen Vastu Tips) में होने चाहिए. 

गैस स्टोव किस दिशा में रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस स्टोव को रसोई के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतीक मानी जाती है. इस दिशा में खाना बनाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

अगर दक्षिण-पूर्व दिशा उपलब्ध न हो, तो उत्तर-पश्चिम दिशा भी एक विकल्प हो सकती है. खाना बनाते समय कोशिश करें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. ऐसा करना शुभ माना जाता है. 

सिंक किस दिशा में होना चाहिए?

सिंक का संबंध जल तत्व से होता है. वास्तु के अनुसार इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में रखना अच्छा माना जाता है. इस दिशा में पानी का स्थान होने से घर में संतुलन बना रहता है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है. 

Kitchen Vastu Tips: गैस और सिंक को साथ क्यों नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में अग्नि और जल को विपरीत तत्व माना गया है. इसलिए गैस स्टोव और सिंक को बिल्कुल पास-पास रखने से बचने की सलाह दी जाती है. अगर दोनों साथ होंगे, तो अग्नि और जल तत्व के बीच असंतुलन माना जाता है. 

अगर किचन छोटा है और दोनों को दूर रखना संभव नहीं है, तो इनके बीच थोड़ा-सा गैप रखें. चाहें तो बीच में लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड या कोई छोटा पार्टिशन भी रखा जा सकता है. 

किचन में इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रसोई हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. 
  • गैस स्टोव के ऊपर सीधे पानी की टंकी या भारी सामान न रखें. 
  • सिंक में लंबे समय तक गंदे बर्तन जमा न रहने दें. 
  • पीने के पानी का फिल्टर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: घर में एक्वेरियम रखना शुभ है या नहीं? जानिए किस दिशा में रखने से बढ़ती है सुख-समृद्धि

The post रसोई में इस दिशा में रखें गैस चूल्हा और सिंक, घर में बनी रहेगी खुशहाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top