Hot News

रामगढ़: दादी सास के तीनकर्म कार्यक्रम में जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने ली जान, 6 माह की बेटी अनाथ

Ramgarh Road Accident, रामगढ़ (चितरपुर से सुरेंद्र कुमार और शंकर पोद्दार): रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर पानशाला लारी के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान राजकुमार महतो (28 वर्ष) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, वह अपनी दादी सास के तीनकर्म में शामिल होने के लिए बाइक से सुथरपुर गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

रिम्स ले जाने के दौरान हुई युवक की मौत

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Also Read: धनबाद में फायरिंग! खाद्यान्न व्यवसायी को लगी गोली, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. सोमवार तड़के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लगभग 4:45 बजे शव को बुधबाजार लारी के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इससे रामगढ़-बोकारो मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे यात्री घंटों जाम फंसे रहे.

रजरप्पा और रामगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया

सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे. इस दौरान अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक माशूक अली, बारलोंग मुखिया रेखा देवी और झामुमो नेता विनय मुन्ना सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने प्रशासनी प्रावधानों के तहत परिजनों को लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग चार घंटे बाद सुबह 8:45 बजे जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक राजकुमार महतो की शादी पिछले वर्ष सुथरपुर गांव में हुई थी. उसकी छह माह की एक बेटी है. युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है. उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार बार बेहोश हो जा रही है.

Also Read: सरायकेला के सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन ठप, गरीब मरीजों की जेब पर डाका!

The post रामगढ़: दादी सास के तीनकर्म कार्यक्रम में जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने ली जान, 6 माह की बेटी अनाथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top