पहले जानते हैं राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है. उसके बाद पूनावाला के रिएक्शन को भी जानेंगे. इंस्टाग्राम पर कोरियन फिंगर हार्ट इमोजी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और लिखा,
“अभी भी एक स्टूडेंट हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं. आज का सबक: आज फ्रेंडशिप डे है और यह (फिंगर हार्ट इमोजी) एक दिल है. सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे. ढेर सारा प्यार!”
राहुल गांधी पर पूनावाला का तंज
राहुल गांधी के फिंगर हार्ट इमोजी पर तंज कसते हुए शहजाद पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, “ना, ना, ना, इसको फ्रेंड्सशिप डे का कोरियन हार्ट जेस्चर मत समझना.”
“‘स्टिल अ स्टूडेंट, स्टिल लर्निंग समथिंग न्यू एवरीडे’ तो राहुल गांधी जी ने जरूर कहा होगा, परंतु यह कोई नया जेस्चर नहीं है राहुल गांधी के लिए. यह बहुत ही पुराना जेस्चर है और यह कोरियन हार्ट नहीं है. यह है…(पैसे दिखाते हुए)…काउंटिंग फिंगर्स. तो काउंटिंग करप्शन एवरीडे, स्टिल टेकिंग करप्शन एंड ब्राइब एवरीडे. और यह नया कुछ नहीं है, यह बहुत पुराना चलता आ रहा है. गांधी फैमिली की तो इसमें स्टूडेंटशिप या अप्रेंटिसशिप नहीं, पीएचडी है. स्टिल काउंटिंग करप्शन एंड ब्राइब एवरीडे, कर्नाटका की प्रशासन से पूछिए… काउंटिंग फिंगर्स. हैप्पी फ्रेंड्सशिप डे.”
ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ अभियान: बोले पीएम मोदी- सौ रविवार-100 मजबूत कदम, Gen-Z से किया सीधा संवाद
ये भी पढ़ें: PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई
The post राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: कोरियन फिंगर हार्ट से विश किया फ्रेंडशिप डे, शहजाद पूनावाला ने यूं कसा तंज appeared first on Naya Vichar.
