Hot News

लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने पर बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की हत्या की

Bengaluru Triple Murder : बेंगलुरु से सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली समाचार सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने मां-बाप के साथ अपनी छोटी बहन की हत्या अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर कर दी. तीनों की हत्या चाकू से गोदकर उनके अपार्टमेंट के अंदर ही की गई है.

लिव-इन रिलेशनशिप हत्या की वजह

शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात की आशंका है कि कपल की बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ ने ही हत्या की अंजाम दिया है और इसकी वजह उनके लिव-इन रिलेशनशिप को माता-पिता द्वारा अस्वीकार करना है. पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हत्या की मुख्य वजह कपल का लिव-इन रिलेशनशिप है, जिसका परिवार विरोध कर रहा था.पुलिस के मुताबिक, श्वेता और केनेथ सोमवार सुबह अपने माता-पिता के घर पहुंचे थे, उसी दौरान उनकी बहस हुई, जिसके बाद श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर ने उनकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद फरार है श्वेता और उसका पार्टनर

इस ट्रिपल मर्डर केस में मारे गए लोगों की पहचान सोमा सुंदर (52), उनकी पत्नी मुथु लक्ष्मी (48) और उनकी बेटी सुप्रिया (19) के रूप में हुई है. इनकी हत्या के बाद श्वेता और उसका लिव इन पार्टनर फरार है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि श्वेता पर कथित तौर पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके माता-पिता उससे बढ़ते कर्ज के बारे में अक्सर पूछते थे, जिससे परिवार में तनाव रहता था.जांच करने वालों का मानना ​​है कि श्वेता और केनेथ सोमवार को परिवार के घर आए थे उसी दौरान यह घटना घटी.

यह भी पढ़ें : कौन हैं जॉर्ज कुरियन? केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

The post लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने पर बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की हत्या की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top