Hot News

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से सनसनी, चौथी मंजिल से गिरा युवक, प्राइवेट पार्ट पर मिला खून के निशान

Premanand Maharaj News : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े आश्रम से एक शिष्य की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

चौथी मंजिल से नीचे गिरा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की है. गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल पर बने कमरे में रसिक दुलारी शरण अकेले थे. बताया गया कि शाम के समय वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे. कुछ देर बाद वह नीचे गिर पड़े.

जैसे ही लोगों ने आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुचें . लोगों ने देखा की युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था. इसके बाद उसे तत्काल सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कमरे से इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह और वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के साथ मृतक के कमरे की भी जांच की.

जांच में कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस शरीर पर मिले चोट के निशानों और कमरे से बरामद सामान समेत घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान मृतक के प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोट और कटने के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है. शरीर से काफी खून बहने की भी बात कही गई है.

पुलिस अब कमरे से मिले ग्राइंडर, शरीर पर मिले चोट के निशान और चौथी मंजिल से गिरने की घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है. फिलहाल मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है.

2015 में ली थी प्रेमानंद महाराज से दीक्षा

जानकारी के अनुसार, दीपक लोधी पहले जबलपुर में बिजली मिस्त्री का काम करते थे. सितंबर 2015 में उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी. इसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया.

बताया गया कि जून 2026 से वह इसी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रह रहे थे. इस बहुमंजिला इमारत में प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं.

परिजनों को दी गई सूचना

सीओ वृंदावन संदीप सिंह के अनुसार, सर्वोदय अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को मध्य प्रदेश में सूचना दे दी गई है.

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : UP में बारिश और कर्ज की दोहरी मार, धान की फसल बर्बाद होने से जिले भर में किसान बेहाल

The post वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से सनसनी, चौथी मंजिल से गिरा युवक, प्राइवेट पार्ट पर मिला खून के निशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top