Hot News

सरायकेला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर अनोखी ठगी, हजारों रुपये लेकर ठग फरार 

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: सरायकेला बाजार में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शातिर व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर फल, मछली और मुर्गा कारोबार से जुड़े लोगों को ही हजारों रुपये का चूना लगा दिया. घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है और व्यापारी सतर्क हो गए हैं.

स्कॉर्पियो बुक कर शुरू की ठगी की योजना 

पीड़ित व्यवसायियों के अनुसार, सिर पर टोपी और हल्की दाढ़ी वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने सरायकेला के एक स्थानीय स्कॉर्पियो को बुक किया, उसी गाड़ी में बैठकर वह सबसे पहले बाजार स्थित राजू कामिला की फल दुकान पर पहुंचा. वहां उसने 4000 रुपये के सेब और केले खरीदे और गाड़ी में लोड करवाए. ठग ने दुकानदार को पैसे न देकर ‘फोन-पे’ करने का झांसा दिया. 

मछली और मुर्गा व्यवसायियों को भी बनाया निशाना 

फल दुकान के बाद वह व्यक्ति गाड़ी से उतरकर बगल में मछली काट रहे अविनाश महंती के पास पहुंचा और 40 किलो मछली काटने को कहा. इसी दौरान उसने अविनाश से ही पास के दुकानदार अगस्ती कैवर्त से 25 किलो पोल्ट्री मुर्गा भी मंगवा लिया. इस बीच ठग ने अविनाश से 10,000 रुपया नगद की मांग की और उन्हें भी फोन-पे से पैसे भेजने की बात कही. इतना सारा सामान लेने पर व्यवसायी ठग के झांसे में आ गए ,बावजूद शातिर यहीं नहीं रुका, उसने गाड़ी बुक करने वाले स्कॉर्पियो चालक से भी 1500 रुपये नगद ले लिए और उसे भी ऑनलाइन पेमेंट करने का बहाना बनाया. 

मौका पाकर फरार हुआ आरोपी 

दुकानदार अविनाश जब मछली काटने और अन्य कामों में व्यस्त थे, तभी शातिर ठग मौका देखकर सभी को चकमा देकर फरार हो गया. मछली काट कर पैक करने के बाद अविनाश उसको खोजने लगे तो पता चला कि वह है नही,काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ. 

पुलिस जांच में जुटी 

ठगी का शिकार अविनाश महंती द्वारा सरायकेला थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले पर पुलिस अज्ञात ठग की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मंत्रियों का विधानसभा में हंगामा, सलमान खुर्शीद को पक्ष रखने की नहीं मिली अनुमति

इसे भी पढ़ें: मोदी ने बनाया सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड, सांसद ढुल्लू महतो ने की विशेष पूजा

The post सरायकेला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर अनोखी ठगी, हजारों रुपये लेकर ठग फरार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top