Shiv Corner Decoration Ideas: सावन का महीना आते ही घर-घर में भगवान शिव की पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई मंदिर सजाता है तो कोई पूजा स्थान को नया रूप देता है. अगर इस बार आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो भोले बाबा के लिए घर पर एक छोटा-सा हरियाली वाला गार्डन बना सकते हैं. यह देखने में बेहद सुंदर लगता है और पूजा की जगह को भी खास बना देता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए न ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं और न ही बड़ी जगह की जरूरत होती है. बस कुछ आसान चीजों की मदद से आप अपने घर में महादेव के लिए एक खूबसूरत शिव कॉर्नर तैयार कर सकते हैं.
मिनी गार्डन बनाने के लिए पहले जुटा लें ये 6 चीजें
- छोटा गमला, टब या लकड़ी की ट्रे.
- उपजाऊ मिट्टी और थोड़ीखाद.
- बेलपत्र, दूब घास या छोटे हरे पौधे.
- छोटा शिवलिंग या भगवान शिव की सुंदर प्रतिमा.
- सजावट के लिए कंकड़, छोटे पत्थर या रंगीन स्टोन.
- पानी छिड़कने के लिए छोटी स्प्रे बोतल.
1. छोटे टब में बनाएं हरियाली वाला शिव गार्डन
अगर घर में पहले से कोई बड़ा गमला है, तो उसी को नया लुक दिया जा सकता है.
- ऐसे गमले का चुनाव करें, जिसमें हरा-भरा पौधा लगा हो.
- पौधे के पास थोड़ी जगह बनाकर छोटा शिवलिंग रखें.
- मिट्टी के ऊपर हरी घास, काई या छोटे कंकड़ बिछा दें.
- चाहें तो छोटा मिट्टी का दीपक या नंदी की छोटी प्रतिमा भी रख सकते हैं.
- इससे गमला एक छोटे शिव धाम जैसा दिखाई देगा.
3. ट्रे या मेज पर बनाएं सुंदर शिव कॉर्नर
- लकड़ी की ट्रे या छोटी मेज लें.
- उस पर छोटे-छोटे गमले या कटोरियों में पौधे रखें.
- बीच में शिवलिंग स्थापित करें.
- आसपास छोटे पत्थर, सीप, मिट्टी के दीपक या छोटी घंटी से सजावट करें.
- चाहें तो पीछे हरे पत्तों की छोटी सजावट भी लगा सकते हैं. इससे पूरा कॉर्नर बेहद आकर्षक लगेगा.
मिनी गार्डन को सुंदर बनाने के आसान टिप्स
- हर दिन पौधों पर हल्का पानी छिड़कें.
- सूखे पत्ते समय-समय पर हटा दें.
- सजावट में प्लास्टिक की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें.
- सुबह या शाम दीपक जलाने से यह कॉर्नर और भी सुंदर दिखाई देता है.
- अगर जगह हो, तो छोटे मिट्टी के रास्ते या कंकड़ों से पगडंडी जैसा डिजाइन भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इस सावन रिश्ते में घोलें प्यार की मिठास, अपनाएं ये 5 आसान तरीके
The post सावन में घर पर बनाएं भोले बाबा का सुंदर शिव कॉर्नर, बस चाहिए ये जरूरी चीजें appeared first on Naya Vichar.
