Hot News

सावन में हुआ है बच्चे का जन्म, तो भोलेनाथ से जुड़े ये नाम देखें

Sawan Baby Names: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली, बारिश और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में अगर आपके घर भी सावन के महीने में नन्हा मेहमान आया है, तो शिशु का नाम भी इस खास महीने से जुड़ा रखना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. अगर आप अपने शिशु के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो सुनने में प्यारा होने के साथ-साथ खास अर्थ भी रखता हो, तो यहां दिए नामों पर नजर डाल सकते हैं. 

Sawan Baby Names: बेटे के लिए भगवान शिव से जुड़े नाम

शिवांश – भगवान शिव का अंश

शिवाय – भगवान शिव का एक नाम

शिवेंद्र – शिव से जुड़ा हुआ और शुभ

रुद्र – भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम

रुद्रांश – रुद्र का अंश

शंकर – कल्याण करने वाले भगवान शिव

शंभव – भगवान शिव से जुड़ा नाम

महेश – महादेव का एक नाम

नीलकंठ – भगवान शिव का नाम

सोमेश – चंद्रमा के स्वामी, शिव का एक नाम

त्र्यंबक – तीन नेत्रों वाले भगवान शिव

अभय – निडर और निर्भय

ओंकार – पवित्र ‘ॐ’ से जुड़ा ना

कैलाश – भगवान शिव के निवास स्थान से जुड़ा नाम

PC: Freepik

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

शिशु का नाम छोटा, बोलने में आसान और अर्थपूर्ण हो तो ज्यादा अच्छा रहता है. नाम रखने से पहले उसका सही अर्थ और उच्चारण भी जरूर देख लें. सावन में जन्मे शिशु के लिए रखा गया नाम अगर इस पावन महीने, भगवान शिव या प्रकृति से जुड़ा हो, तो वह शिशु की पहचान को और भी खास बनाता है.

यह भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और क्यूट नाम? इन 30 नामों को सुनते ही हर कोई करेगा तारीफ

The post सावन में हुआ है शिशु का जन्म, तो भोलेनाथ से जुड़े ये नाम देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top