Hot News

सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये

हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब कई लोग EV खरीदने की सोच रहे हैं. बाजार में 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत तक के कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. लेकिन सिर्फ कीमत, फीचर्स या कंपनी की बताई रेंज देखकर स्कूटर खरीदना सही फैसला नहीं होता. कई बार खरीदने के बाद लोगों को बैटरी, चार्जिंग, सर्विस और ऐप से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 जरूरी बातों को जरूर जान लें.

कंपनी की बताई रेंज पर आंख बंद करके भरोसा न करें

कंपनी जिस रेंज का दावा करती है, वह खास टेस्ट के आधार पर होती है. असल जिंदगी में ट्रैफिक, सड़क, मौसम और आपकी चलाने के स्टाइल के कारण स्कूटर की रेंज कम हो सकती है. जैसे की, अगर किसी स्कूटर की रेंज 120km बताई गई है, तो रोजाना इस्तेमाल में वह करीब 75 से 90km तक ही चल सकता है. इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उस मॉडल का इस्तेमाल कर रहे लोगों से बात करें या उनके रिव्यू जरूर देखें.

बैटरी की वारंटी अच्छी तरह समझ लें

बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे महंगा हिस्सा होती है. इसलिए सिर्फ यह देखकर खुश न हों कि कंपनी 3 या 5 साल की वारंटी दे रही है. हर कंपनी की वारंटी की शर्तें अलग होती हैं. कई बार बैटरी खराब होने पर भी वारंटी का फायदा नहीं मिलता. ऐसे में स्कूटर खरीदने से पहले यह जरूर पता करें, कि बैटरी किन-किन हालात में मुफ्त बदली जाएगी और किन हालात में नहीं.

घर पर चार्जिंग की सुविधा है या नहीं, पहले जांच लें

हर घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से चार्ज नहीं हो सकता. कई पुराने घरों और अपार्टमेंट में वायरिंग या बिजली का लोड सही नहीं होता. अगर सही सॉकेट या अच्छी वायरिंग नहीं होगी, तो चार्जिंग में परेशानी आ सकती है. इसलिए स्कूटर खरीदने से पहले घर की वायरिंग, चार्जिंग पॉइंट और अगर फ्लैट में रहते हैं तो सोसाइटी के नियम भी जरूर पता कर लें.

सर्विस सेंटर कितनी दूर है, यह भी देखें

इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस हर मैकेनिक नहीं कर सकता. इसके लिए कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर (Authorized Service Center) की जरूरत पड़ती है.
अगर सर्विस सेंटर आपके घर से बहुत दूर होगा, तो छोटी-सी खराबी में भी समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च होंगे. ऐसे में पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने सबसे नजदीकी सर्विस सेंटर की जानकारी जरूर लें.

कंपनी और उसके ऐप के बारे में भी जानकारी लें

आजकल ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर मोबाइल ऐप के साथ आते हैं. इन्हीं ऐप की मदद से लोकेशन देखना, स्कूटर लॉक करना और कई दूसरे फीचर्स इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर फ्यूचर में कंपनी ऐप का सपोर्ट बंद कर दे, तो इनमें से कई सुविधाएं काम करना बंद कर सकती हैं. इसलिए खरीदने से पहले यह देखना भी जरूरी है, कि कंपनी कितने सालों से बाजार में है, उसका सर्विस नेटवर्क कैसा है और ऐप को समय-समय पर अपडेट मिलता है या नहीं.

सिर्फ रेंज देख कर फैसला न करें

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ कीमत या रेंज देखकर फैसला न करें. अगर आप रेंज, बैटरी, चार्जिंग, सर्विस सेंटर और कंपनी की भरोसेमंदी जैसी बातों पर पहले ध्यान देंगे, तो बाद में परेशानी से बचेंगे और आपका पैसा भी सही जगह खर्च होगा.

यह भी पढ़ें: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, बैटरी बदलते ही दौड़ेंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

The post सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top