Hot News

सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल धीरज सेठ ने दिया ‘VIJAY’ मंत्र- नई सेना, नया विजन

General Dheeraj Seth: हिंदुस्तानीय सेना के 31वें सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने हिंदुस्तानीय सेना को और मजबूत बनाने के लिए कुछ खास मंत्र भी दिए.

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

जनरल सेठ ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि शहीदों का साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

‘VIJAY’ मंत्र से बदलेगी हिंदुस्तानीय सेना

सेना प्रमुख सेठ ने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल को देखते हुए हिंदुस्तानीय सेना को आधुनिक और तकनीक से लैस बनाना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को ‘VIJAY’ नाम दिया. उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार, आधुनिक और मल्टी-डोमेन क्षमता वाली सेना बनाना मेरा लक्ष्य है.

जानिए ‘VIJAY’ का पूरा मतलब

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने ‘VIJAY पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि ‘V’ यानी Vigilance and Readiness- सीमाओं पर हर समय सतर्कता और ऑपरेशनल तैयारी. I’ यानी Innovation and Transformation- नई तकनीक और आधुनिक युद्ध प्रणाली को अपनाना. J’ यानी Jointness and Integration- थल, वायु और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल. ‘A’ यानी Aatmanirbharta- स्वदेशी तकनीक और रक्षा उपकरणों के जरिए आत्मनिर्भर सेना. ‘Y’ यानी Yoddha First- अग्निवीर से लेकर पूर्व सैनिक तक, हर सैनिक सबसे पहले.

यह भी पढ़ें-सैनिक स्कूल से सेना प्रमुख तक: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भावुक विदाई में कहा- सेना की ताकत उसके जवान

विकसित हिंदुस्तान 2047′ में सेना की अहम भूमिका

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय से हिंदुस्तान की सैन्य ताकत और बढ़ेगी तथा ‘विकसित हिंदुस्तान 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध स्वदेशी तकनीक और हिंदुस्तानीय क्षमताओं के दम पर जीते जाएंगे.

पूर्व सेना प्रमुखों को दिया सम्मान

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ अपने संबोधन के अंत में पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी पूर्व सेना प्रमुखों को श्रद्धापूर्वक याद किया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने हिंदुस्तानीय सेना को मजबूत, भरोसेमंद और सक्षम बनाया है. अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘VIJAY’ विजन को सेना की सफलता का आधार बताते हुए कहा, “जय से ही विजय मिलती है. जय हिंद, जय हिंदुस्तान.”

यह भी पढ़ें-मौत के डर से होमस्टे में रह रही थी साई सुरभि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; मोहम्मद अली पर आरोप

The post सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल धीरज सेठ ने दिया ‘VIJAY’ मंत्र- नई सेना, नया विजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top