Hot News

सेवानिवृत्ति पर जनसेवक व पंचायत सचिव को विदाई

किस्को. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर पंचायत सचिव महादेव असुर और जनसेवक विजय नायक को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार तिर्की, बीपीआरओ महेश चौहान, बीपीओ तौसिफ इस्लाम, जनप्रतिनिधियों व अन्य प्रखंड कर्मियों ने उन्हें शॉल, अंगवस्त्र, पुष्पमाला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी. सेवा भावना के लिए सराहना बीडीओ अजय कुमार तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनी सेवा का अंत तय होता है, लेकिन ईमानदारी, निष्ठा और लगन से किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाता है. महादेव असुर और विजय नायक का कार्यकाल सभी सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. इस अवसर पर सहायक अभियंता अनिल उरांव, जेई सूरज प्रजापति, मुखिया कमला देवी, कुलदीप तिर्की, सिलवंती उरांव, भागवत खेरवार, सभी जनसेवक, पंचायत सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सभी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की. समारोह के दौरान माहौल भावुक और प्रेरणादायक बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सेवानिवृत्ति पर जनसेवक व पंचायत सचिव को विदाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top