Success Story : जिस फिटकरी को लोग सालों से शेविंग के बाद लगाने वाली साधारण चीज मानते थे, उसी से एक ऐसा D2C ब्रांड (Direct To Customer) बनाया गया जिसने सिर्फ 10 महीने में 14 करोड़ रुपये की बिक्री कर ली.
कंपनी ने बिना बाहरी फंडिंग के मुनाफा कमाया, Shark Tank India में 180 करोड़ रुपये की Valuation हासिल की और अब देश की बड़ी निवेश कंपनी Ananta Capital ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रांड की संस्थापक टीवी शो Balika Vadhu में ‘गहना’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Neha Marda Agrawal हैं.
Phitku क्या है ?
- Phitku एक Direct-to-Consumer (D2C) Personal Care Brand है जो फिटकरी आधारित Natural Deodorants बनाता है.
- कंपनी का दावा है कि उसके प्रोडक्ट पारंपरिक फिटकरी के गुणों को आधुनिक Personal Care Products के रूप में पेश करते हैं.
- आज जब लोग Chemical-free और Natural Products की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, तब Phitku ने इसी ट्रेंड को बिजनेस में बदल दिया.
सिर्फ 10 महीने में 14 करोड़ रुपये का कारोबार
- Phitku की शुरुआत 2025 में हुई.
- शुरुआती 10 महीनों में कंपनी ने 14 करोड़ रुपये की Sales की.
- 2 लाख से ज्यादा Products बेचे.
- बाहरी निवेश के बिना बिजनेस खड़ा किया.
- पहले दिन से Profit कमाया.
Balika Vadhu की गहना से Entrepreneur बनने तक का सफर
Neha Marda Agrawal को ज्यादातर लोग Balika Vadhu के लोकप्रिय किरदार ‘गहना’ के रूप में जानते हैं. लेकिन अभिनय के बाद उन्होंने Entrepreneur बनने का फैसला किया. उन्होंने अपने पति Sumit Agrawal और दोस्त Rahul Dholakia के साथ मिलकर Phitku की शुरुआत की. यह सफर इस बात का उदाहरण है कि आज सेलिब्रिटी केवल ब्रांड एंडोर्स नहीं कर रहे, बल्कि खुद सफल बिजनेस भी बना रहे हैं.
Shark Tank India से मिली बड़ी पहचान

जनवरी 2026 में Phitku की टीम Shark Tank India Season 5 में पहुंची. ब्रांड का बिजनेस मॉडल और शुरुआती ग्रोथ देखकर निवेशक Anupam Mittal और Aman Gupta ने. 1 प्रतिशत Equity के बदले 1.8 करोड़ रुपये निवेश किए.
इस निवेश के बाद कंपनी की Valuation करीब 180 करोड़ रुपये पहुंच गई. Shark Tank में मिली पहचान ने ब्रांड की विश्वसनीयता और बाजार में पहचान दोनों को मजबूत किया.
अब Ananta Capital ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी
1 जुलाई को मुंबई स्थित Private Equity Firm Ananta Capital ने Phitku में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली. Ananta Capital पहले भी कई Consumer Brands में निवेश कर चुकी है.
इनमें शामिल हैं. Bella Vita , HipHop और Rubans ऐसे निवेशकों का किसी Startup में पैसा लगाना इस बात का संकेत माना जाता है कि उन्हें कंपनी की भविष्य की Growth पर भरोसा है.
Also Read : व्हीलचेयर से तय किया BPSC का सफर, जहानाबाद के बेटे ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा
The post सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का Brand, Balika Vadhu की ‘गहना’ ने कर दिखाया कमाल appeared first on Naya Vichar.

