आरा.
जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी निजी एवं प्रशासनी विद्यालयों में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 09:00 बजे से 03:30 बजे अपराह्न के बीच ही संचालित करने का निदेश दिया है. प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post स्कूलों में सुबह 9:00 से दोपहर 3:30 बजे तक होगा कक्षाओं को संचालन appeared first on Naya Vichar.
