Hot News

हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला नोबेल साहित्य पुरस्कार, आतंक और भय के बीच रचा अद्भुत साहित्य

Nobel 2025 Literature Announced: जैसे ही अक्टूबर आता है, दुनिया की नजरें स्वीडिश अकादमी और नोबेल कमिटी पर टिक जाती हैं. 2025 का नोबेल सीजन भी किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं रहा. इस साल साहित्य, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा में बड़े नामों ने बाजी मारी. चलिए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से दिग्गज इस बार नोबेल की शान बने.

साहित्य का नोबेल 

इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के अनुसार, यह पुरस्कार उन्हें उनके “सम्मोहक और दूरदर्शी कार्य के लिए दिया गया है, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करता है.” क्रास्जनाहोरकाई की लेखनी ने साहित्य की दुनिया में एक अलग ही प्रतिबिम्ब छोड़ा है, जो पाठकों को इतिहास और मानवता के संघर्षों के बीच सोचने पर मजबूर करता है.

रसायन, भौतिकी और मेडिसिन में इन्हें मिल चुका है सम्मान

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इस बार सुसुमु कितागावा (क्योटो यूनिवर्सिटी), रिचर्ड रॉबसन (मेलबर्न यूनिवर्सिटी) और उमर एम याघी (कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले) को मिला. नोबेल समिति ने बताया कि यह सम्मान उन्हें “धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए” दिया गया है. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार गया जॉन क्लार्क (यूसी बर्कले), मिशेल एच डेवोरेट (येल और यूसी सांता बारबरा) और जॉन एम मार्टिनिस (यूसी सांता बारबरा) को.

इनकी खोज ने विज्ञान की दुनिया में “मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग और विद्युत परिपथों में ऊर्जा क्वांटीकरण” की नई दिशा दिखाई. मेडिसिन का नोबेल इस बार मैरी ई ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और डॉ शिमोन सकागुची को मिला. उनका शोध यह बताता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे हानिकारक रोगजनकों और शरीर की अपनी कोशिकाओं के बीच अंतर करती है.

साहित्य का नोबेल का इतिहास और हाइलाइट्स के बारे में जानें

1901 से 2024 के बीच 121 विजेताओं को 117 बार सम्मानित किया गया. सात बार पुरस्कार नहीं दिया गया: 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942 और 1943. अब तक केवल 18 स्त्री लेखकों को यह सम्मान मिला. पहली स्त्री विजेता सेल्मा लेगरलोफ (1909) थीं. सबसे कम उम्र में पुरस्कार रुडयार्ड किपलिंग (41 साल, 1907) को मिला. सबसे वृद्ध विजेता डोरिस लेसिंग (87 साल, 2007) थीं. किसी लेखिका को दो बार यह पुरस्कार नहीं मिला.

उल्लेखनीय विजेता इस पुरस्कार के विजेता हैं रवींद्रनाथ टैगोर, सिंक्लेयर लुईस, थियोडोर मोम्सन, लुइगी पिरानडेलो, पर्ल बक, बर्ट्रेंड रसेल और विलियम फॉल्कनर ये सभी ने केवल एक बार नामांकित होने के बाद यह पुरस्कार जीता.

हाल के साहित्य विजेता 

  • 2024: हान कांग- “ऐतिहासिक आघातों का सामना और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करने वाले गहन काव्यात्मक गद्य के लिए.”
  • 2022: एनी एर्नॉक्स- “व्यक्तिगत स्मृति, अलगाव और सामूहिक बंधनों को उजागर करने के साहस और तीक्ष्णता के लिए.”
  • 2020: लुईस ग्लुक- “सादगीपूर्ण सुंदरता से व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाने वाली अचूक काव्यात्मक आवाज के लिए.”

नोबेल पुरस्कार राशि और भविष्य की घोषणाएं

अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अधिकांश संपत्ति (~31 मिलियन स्वीडिश क्रोनर) को निवेश कर एक कोष बनाया था, जिसका आय “मानव जाति के लिए सबसे बड़ा लाभ पहुंचाने वालों” को प्रतिवर्ष पुरस्कार के रूप में दिया जाता है. 2025 में प्रत्येक पूर्ण नोबेल पुरस्कार की राशि 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (SEK) तय की गई है और आगामी घोषणाएं नोबेल की शांति पुरस्कार का 10 अक्टूबर, सुबह 11:00 बजे CEST और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार 13 अक्टूबर, सुबह 11:45 बजे CEST घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Nobel Prize: अमेरिका के इन तीन वैज्ञानकों को मिला फिजिक्स का नोबेल, क्वांटम टनलिंग की खोज की थी

कितागावा, रॉबसन और याघी को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, इस खोज के लिए हुए सम्मानित

The post हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला नोबेल साहित्य पुरस्कार, आतंक और भय के बीच रचा अद्भुत साहित्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top