Hot News

होर्मुज से लेकर ट्रेड तक, पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Trump Meeting: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. दोनों नेताओं की यह 16 महीनों में पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. इससे पहले दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात और वैश्विक स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया.

होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना जरूरी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बैठक में कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह रास्त दुनिया की वित्तीय स्थिति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे खुला बनाए रखना आवश्यक है. पीएम मोदी ने समुद्री सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लाखों नाविक समुद्री मार्गों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदुस्तानीय नाविक भी शामिल हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है.

ट्रंप ने हिंदुस्तान की भूमिका को बताया बेहद अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का समर्थन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हिंदुस्तान की भूमिका लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. ट्रंप ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान का नेतृत्व कर रहे हैं, तब तक मिडिल ईस्ट में हिंदुस्तान की भूमिका और प्रभाव महत्वपूर्ण बना रहेगा.

आर्थिक सहयोग को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में हिंदुस्तानीय निवेश और हिंदुस्तानीय कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं और दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.

व्यक्तिगत संबंधों का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी लंबे समय से उनके मित्र रहे हैं और उनसे मुलाकात हमेशा सुखद रहती है. बता दें पीएम मोदी फिलहाल फ्रांस में हैं, बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात और वार्ता की. वैश्विक चुनौतियों के बीच हिंदुस्तान और अमेरिका की यह बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. डिफेंस, ट्रेड, व्यापार, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर दोनों देशों की साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत हो सकती है.

Also Read: हिंदुस्तान-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साल के अंत तक लग सकती है मुहर, जी7 में बनी सहमति

The post होर्मुज से लेकर ट्रेड तक, पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top